🔥 TRENDING Canal Colonies of Punjab: Tomato Culti... Punjab Sees 7,000 Farm Fires, 37% Rise... Punjab Announces 333 New Pind Clinics,... Assam Eyes Rs 600-Crore Satellite Cons... Assam Rifles Announces 354 Technical &... Assam Man Disappears in Russia; Family...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ततारपुर पंचायत समिति के वार्ड 13 में पुनर्मतदानः ईवीएम में खराबी के बाद रिपोलिंग; रात 9 बजे होगी मतगणना

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 22 Nov 2026, 03:29 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
ततारपुर पंचायत समिति के वार्ड 13 में पुनर्मतदानः ईवीएम में खराबी के बाद रिपोलिंग; रात 9 बजे होगी मतगणना

खैरथल हीरालाल भूरानी

खैरथल-तिजारा जिले की ततारपुर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 13 के बूथ नंबर 80 पर पुनर्मतदान जारी है। बूथ पर कुल 874 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से दोपहर तक 48 प्रतिशत मतदाता मतदान कर चुके थे।
पंचायत समिति चुनाव के दौरान बूथ संख्या 80 पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से मतदान प्रक्रिया पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया। रविवार को हो

तक 48 प्रतिशत मतदाता मतदान कर चुके थे।

पंचायत समिति चुनाव के दौरान बूथ संख्या 80 पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। इसके बाद निर्वाचन विभाग ने इस बूथ पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया। रविवार को हो रहे मतदान से वार्ड संख्या 13 के चुनाव परिणाम की तस्वीर साफ होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने संभाली निगरानी

पुनर्मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्र पर मतदान केंद्र पर किशनगढ़बास डीएसपी लालसिंह यादव, खैरथल तहसीलदार लालचंद वर्मा, ततारपुर थानाधिकारी महावीर सिंह शेखावत, मुंडावर थाना प्रभारी मोहर सिंह मीणा और सहायक उप निरीक्षक शिवदयाल सहित पुलिस एवं प्रशासन की टीम तैनात है।
*रात 9 बजे होगी मतगणना*
पुनर्मतदान पूरा होने के बाद रविवार रात 9 बजे
मतगणना होगी। निर्वाचन विभाग की ओर से मतगणना के बाद आज ही चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
📲Get App