🔥 TRENDING J&K Govt Approves Rs 9.85 Crore Street... Iltija Mufti demands probe into JKSSB... Mirwaiz Urges Govt to Release Last Yea... Police vehicle crashes into two motorc... Five Accused in Singrauli NCL Employee... Woman electrocuted while mixing dough...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

त्रिवेणी धाम में नव दिवसीय श्री सीताराम महायज्ञ की पूर्णाहुति, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा*

✍️ Reporter: Mukesh Sharma 🗓 19 Nov 2026, 06:32 PM 👁 70
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
आज 19 नवंबर 2026 को त्रिवेणी धाम में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। खोजीद्वाराचार्य महाराज श्री रामरिछपाल दास जी के सानिध्य में पिछले 9 दिनों से चल रहे नव दिवसीय श्री सीताराम महायज्ञ की विधि-विधान के साथ पूर्णाहुति हो गई।
>
> नौ दिनों तक यज्ञशाला में वैदिक मंत्रों की गूंज, हवन की आहुति और सीताराम नाम के जयकारे गूंजते रहे। रोजाना हजारों श्रद्धालु यज्ञ में आहुति देने और महाराज के दर्शन करने के लिए त्रिवेणी धाम पहुंच रहे थे।
पूर्णाहुति के पावन मौके पर सबसे खास पल तब आया, जब हेलीकॉप्टर द्वारा त्रिवेणी धाम व यज्ञशाला पर पुष्प वर्षा की गई। आसमान से बरसती फूलों की बारिश को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। हर तरफ "जय सीताराम, जय त्रिवेणी धाम" के जयकारे गूंजने लगे।

इसके बाद महाराज श्री रामरिछपाल दास जी ने आशीर्वाद वचन देते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारे की कामना की। उन्होंने कहा कि यज्ञ केवल आहुति देने का नाम नहीं है, बल्कि मन को शुद्ध करने और समाज को जोड़ने का माध्यम है। जहां यज्ञ होता है, वहां सकारात्मक ऊर्जा फैलती है और क्षेत्र में सुख-शांति आती है,
>त्रिवेणी धाम में निरंतर चल रहे भंडारे में लाखों जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। आयोजन को सफल बनाने के लिए यज्ञ समिति, सेवादार और स्थानीय प्रशासन ने पूरी व्यवस्था संभाल रखी थी।
📲Get App