🔥 TRENDING जवाजा पंचायत समिति के चुनाव परिणाम में... बालमटाकळी गावात टॅन्करने पाणीपुरवठा सु... અમરેલી જિલ્લાના સાવરકુંડલા હાઈવે પર એસ... Headlines Today PM Modi to Inaugurate Nitish Setu Brid... Body of Missing Jalandhar Youth Found...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ट्रक चालक हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; हथियार, शराब और तीन वाहन बरामद

✍️ Reporter: Rohit Kumar Yadav 🗓 13 Nov 2026, 07:45 PM 👁 67
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
ट्रक चालक हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; हथियार, शराब और तीन वाहन बरामद
हजारीबाग। चौपारण थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजगंज के पास पुलिस ने ट्रक चालक की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हथियार, कारतूस, भारी मात्रा में अवैध शराब और घटना में प्रयुक्त वाहनों को बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को 11 नवंबर 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि चौपारण-इटखोरी मुख्य सड़क पर तुफानदाना चौकी के पास गायब शराब लदे ट्रक के चालक की हत्या में शामिल अपराधियों को हथियार के साथ देखा गया है। सूचना के आधार पर गठित छापेमारी दल ने तुपुदाना पुलिस के सहयोग से ग्राम महाराजगंज के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक कार से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रणविजय सिंह (करीब 34 वर्ष), पिता सताराजित सिंह, ग्राम परसोनी, थाना इटखोरी, जिला चतरा तथा विशाल कुमार सिंह (करीब 27 वर्ष), पिता स्वर्गीय गोपाल सिंह, ग्राम देहर, थाना चौपारण, जिला हजारीबाग के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने ट्रक चालक की हत्या कर शव को कंबल, तार और पत्थर की सहायता से बांधकर चौपारण थाना क्षेत्र के ग्राम देहर स्थित कुएं में डालने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहनों और शराब को भी बरामद किया है।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 20 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक वैगनआर, एक फॉर्च्यूनर और एक पिकअप वाहन सहित कुल 726 पेटी शराब बरामद की है।
इस मामले में चौपारण थाना कांड संख्या 285/26 एवं तुपुदाना थाना कांड संख्या 286/26 के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी दल में बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राधा प्रेम किशोर, चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, कर्मी एवं सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई को ट्रक चालक हत्याकांड के उद्भेदन की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
📲Get App