🔥 TRENDING भानुप्रतापपुर बाजार में महुआ शराब बेचन... India and Iran Hold Bilateral Talks on... Patna Road Accident: 4 Dead, 3 Injured... Pakistan Player Confronts Harshit Rana... Tilak Varma laments Shahbaz’s dismissa... India Clinches Victory Over New Zealan...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

तीन मंदिरों की दान पेटियों पर चोर का हाथ साफ! चारामा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा, ₹5,130 और कटर बरामद

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 23 Nov 2026, 07:13 AM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। चारामा क्षेत्र के तीन मंदिरों की दान पेटियों का ताला तोड़कर नगदी चोरी करने वाले आरोपी को चारामा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम कानापोड़ के त्रिपुरारी महादेव मंदिर और ग्राम लखनपुरी के पिपलेश्वर एवं बटकेश्वर मंदिर की दान पेटियों से अज्ञात चोर ने नगदी रकम पार कर दी थी। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही दिलीप शर्मा (27 वर्ष), निवासी लखनपुरी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की ₹5,130 नगदी और घटना में प्रयुक्त लोहे का कटर बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुरेश कुमार राठौर सहित चारामा पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
चारामा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मंदिरों में चोरी का मामला 24 घंटे में सुलझा।
📲Get App