🔥 TRENDING Bank of Maharashtra Targets $175 Milli... Car Falls into Deep Pit While Parking,... Maharashtra Drought: How Citizens Can... 38 वर्षीय रसीद अंसारी की रहस्यमयी मौत,... Uttar Pradesh’s Tier‑2 and Tier‑3 Citi... PM Modi Offers Condolences to Yogi Adi...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

तामाड़ थाना क्षेत्र के डोरेया में रंगारंग ऑर्केस्ट्रा का आयोजन, उमड़ी ग्रामीणों की भारी भीड़

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 17 Nov 2026, 10:27 AM 👁 240
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*तामाड़।* तामाड़ थाना क्षेत्र के डोरेया गांव में सोमवार को रंगारंग ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। दूर-दराज से भी लोग ऑर्केस्ट्रा देखने के लिए डोरेया आए हुए थेl
देर शाम शुरू हुए इस रंगारंगकार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी। संगीत की धुन पर दर्शक भी झूमते नजर आए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। पूरा माहौल मनोरंजन और उत्साह से भरा हुआ था।
वहीं कार्यक्रम स्थल पर लगे मेले में भी लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। मेले में कई तरह के खाने-पीने के स्टॉल लगे थे, जहां लोगों ने तरह-तरह के व्यंजनों का स्वाद लिया। बच्चों के लिए भी मेले में खूब रौनक थी।
डोरेया में आयोजित यह ऑर्केस्ट्रा और मेला ग्रामीणों के लिए मनोरंजन से भरी एक यादगार बन गई।
📲Get App