🔥 TRENDING Haryana Pan Masala Firm Evades Rs 116.... Haryana's Saini Highlights Jobs, Inves... Former Haryana Minister Phool Chand Mu... Rajasthan and MP Hit 6°C & 7°C as Fog... CG HC Criticises Bilaspur Municipal Co... SBI Clerk 2026 Prelims Cut‑Off Marks R...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

तिलहर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव ने कार्यकर्ताओं से किया 'चाय पर चर्चा', सम्मानित किए पदाधिकारी

✍️ Reporter: Satyam Verma 🗓 05 Nov 2026, 06:45 AM 👁 52
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तिलहर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के संभावित प्रत्याशी अजय यादव ने बुधवार को दो स्थानों पर आयोजित 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और उन्हें मिठाई व उपहार देकर सम्मानित किया।

शाहजहांपुर के तिलहर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा के संभावित प्रत्याशी अजय यादव ने बुधवार को 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों, क्षेत्र की समस्याओं और पार्टी के कार्यों को लेकर विस्तार से बातचीत की।

कार्यक्रम का आयोजन दो स्थानों पर किया गया। सुबह 11 बजे नगरिया मोड़ स्थित फार्म हाउस पर तथा शाम को तिलहर नगर के बजरिया धर्मशाला में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और संवाद हुआ। इसमें तिलहर नगर मंडल एवं तिलहर ग्रामीण मंडल के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर अजय यादव ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं, और कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और समर्पण से ही संगठन की मजबूती सुनिश्चित होती है। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि तिलहर नगर एवं ग्रामीण मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, मंडल पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों तथा अन्य पदाधिकारियों को मिठाई एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य झब्बू यादव, राजेंद्र सिंह यादव, नगर अध्यक्ष रोहित गुप्ता, वीरेंद्र यादव प्रधान, देवेंद्र गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अजय यादव ने उपस्थित सभी लोगों को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

तिलहर विधानसभा में आयोजित दोनों कार्यक्रमों के बाद अजय यादव ने संवाद की इस श्रृंखला को आगे बढ़ाने की बात कही। इसी क्रम में कल निगोही मंडल के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भी 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम आयोजित कर उनसे मुलाकात और संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया जाएगा।
📲Get App