🔥 ट्रेंडिंग पटना पासपोर्ट कार्यालय में दस्तावेज़ स... बूंदी में जमीन विवाद में भतीजे की हत्य... दाहोद के त्विषा चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल मे... When Will Government Schools Be Freed... हिमंत ने दिल्ली में विदेश मंत्री से मु... डेनमार्क ने यूएस और ग्रीनलैंड के साथ स...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

टिकमगढ़ में आपदा मित्र प्रशिक्षण के छठे दिन सीपीआर व खोज‑बचाव तकनीक पर व्यावहारिक सत्र

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 25 अक्टू. 2026, 10:44 AM 👁 70
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार टिका... में आयोजित सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण के छठे दिन आपदा बचाव, सीपीआर, शीतलहर बचाव और सुनामी प्रबंधन पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार टिकमगढ़ में आयोजित सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय सत्र के छठे दिन आपदा बचाव का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रथम सत्र में प्लाटून कमांडर श्री अमित दुबे ने प्रतिभागियों को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया तथा शीतलहर से बचाव, सीएसआरआर के अंतर्गत खोज तकनीक और सुनामी प्रबंधन की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

भोजनावकाश के बाद कमांडेंट श्री बी.पी. नामदेव ने सीएसआर का प्रायोगिक सत्र चलाया, जिसमें भार उठाने की तकनीक, लीवर के विभिन्न प्रकार और आपातकालीन स्थितियों में सुरक्षित एवं प्रभावी बचाव कार्य करने के तरीकों का अभ्यास कराया गया।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आपदा मित्रों को विभिन्न आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, प्रभावी खोज‑बचाव और जन‑धन की सुरक्षा हेतु आवश्यक कौशल प्रदान करना था।
📲Get App