🔥 ट्रेंडिंग काली साड़ी और काले चश्मे में जुझारू आं... भारत- जापान रक्षा संवाद में सहमति; इंद... मायोंग संग्रहालय खुला, असम के इतिहास क... 7‑सप्ताह का हाथी शावक राजा फ्रैक्चर पै... कांग्रेस ने चुनौती दी BJP को: 2016 से... हरजिंदर धामी बने एसजीपीसी के नए अध्यक्...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
तेजाजी के जयकारों से गूंजा मनोहर थाना, निकला भव्य झंडा जुलूस

तेजाजी के जयकारों से गूंजा मनोहर थाना, निकला भव्य झंडा जुलूस

✍️ रिपोर्टर: Anuj jain 🗓 21 सित. 2026, 04:52 PM 👁 94
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तेजाजी के जयकारों से गूंजा मनोहर थाना, निकला भव्य झंडा जुलूस

मनोहर थाना। जिला झालावाड़। तेजा दशमी के पावन अवसर पर सोमवार को मनोहर थाना नगर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तेजाजी महाराज के थानक से पूजा-अर्चना के बाद झंडा जुलूस निकाला गया। तेजाजी महाराज के गायन, भक्ति गीतों और गगनभेदी जयकारों के बीच निकला जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से गुजरा तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
जुलूस में तेजाजी महाराज की सजी-धजी आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। झांकी के दर्शन के लिए मार्ग में लोगों की भीड़ नजर आई। श्रद्धालु उत्साह के साथ जुलूस में शामिल हुए और तेजाजी महाराज के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।
नगर के मुख्य मार्गों से भ्रमण करने के बाद जुलूस वापस तेजाजी के थानक पहुंचा, जहां धार्मिक माहौल के बीच समापन हुआ। तेजा दशमी पर नगर में दिनभर श्रद्धा, उल्लास और भक्ति की त्रिवेणी देखने को मिली
📲Get App