🔥 TRENDING हांसपुर के वार्ड 6 में 10-12 फीट गहरे... Doja Cat Expresses Frustration Over Mi... Sagar Verma Unveils Debut EP 'Aakhri T... लखनऊ होटल से गिरकर समरीन की मौत के मा... Raghav Raja Releases ‘Kumbh Ka Parv Aa... Controversy Over Ambulance Use for Pri...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर मारपीट एवं हत्या के प्रयास के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 19 Nov 2026, 05:47 PM 👁 35
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर मारपीट एवं हत्या के प्रयास के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

सिकंदरा थाना पुलिस की कार्रवाई, वारदात में प्रयुक्त लाठी-डंडे किए जब्त

दौसा। सिकंदरा थाना पुलिस ने ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर मारपीट करने एवं आपराधिक मानव वध का प्रयास करने के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी जब्त किए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकर लाल मीना आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी मानपुर अशोक कुमार मीना के निकटतम सुपरविजन में सिकंदरा थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह पु.नि. के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

घटना का विवरण

पुलिस के अनुसार, दिनांक 28 सितंबर 2026 को परिवादी अशोक पुत्र नोपराम, जाति सैनी, उम्र 25 वर्ष, निवासी गीजगढ़, थाना सिकंदरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि रामकिशोर, जयसिंह, गिर्राज, दिलखुश एवं 10-15 अन्य लोग एक राय होकर उसके घर आए और लाठी-डंडों से लैस होकर परिवार के सदस्यों के साथ गंभीर मारपीट की। हमले में राकेश, राजेश सहित कई लोगों के हाथों में फ्रैक्चर आए तथा सिर में चोटें आईं।

इस संबंध में पुलिस थाना सिकंदरा में प्रकरण संख्या 429/2026 धारा 189(2), 115(2), 126(2), 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस ने मामले में गहन अनुसंधान एवं साक्ष्य संकलन के बाद आरोपियों के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाए जाने पर 18 नवंबर 2026 को विशेष टीम गठित कर मुखबिरों से सूचना एकत्रित की। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी जब्त किए गए हैं। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

* रामकिशोर पुत्र गिर्राज, उम्र 26 वर्ष।

* जयसिंह पुत्र पप्पू, उम्र 25 वर्ष।

* दिलखुश पुत्र गिर्राज, उम्र 20 वर्ष।

* गिर्राज पुत्र लटूर, उम्र 45 वर्ष।

चारों आरोपी जाति गुर्जर, निवासी सक्का ढाणी, जयसिंहपुरा, थाना सिकंदरा, जिला दौसा हैं।

पुलिस टीम

* सुरेन्द्र सिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी सिकंदरा।

* पुष्पेन्द्र सिंह, एएसआई, थाना सिकंदरा।

* वीरेन्द्र कानि. नंबर 461, थाना सिकंदरा।

पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
📲Get App