अपराध
शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार
कांकेर। नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी श्याम कुंजाम को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का वादा किया और उसके साथ कई बार अनाचार किया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 435/2026 के तहत बीएनएस की धारा 64(1), 64(2)(m) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को एमजी वार्ड स्थित उसके निवास से हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद 28 नवंबर को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, एएसपी योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी हरीश पाटील के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस की अपील: किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।