🔥 TRENDING Doja Cat Expresses Frustration Over Mi... Sagar Verma Unveils Debut EP 'Aakhri T... लखनऊ होटल से गिरकर समरीन की मौत के मा... Raghav Raja Releases ‘Kumbh Ka Parv Aa... Controversy Over Ambulance Use for Pri... Maharashtrian groom opts for bicycle i...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शांति व्यवस्था भंग करने वाले 06 आरोपियों पर थाना सरकंडा पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही**

✍️ Reporter: Ravindra Prakash Tiwari 🗓 12 Nov 2026, 09:58 PM 👁 76
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
**शांति व्यवस्था भंग करने वाले 06 आरोपियों पर थाना सरकंडा पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही**

*श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन* एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सरकंडा पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में संलिप्त एवं शांति भंग करने की आशंका पर 06 आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

**कार्यवाही का विवरण:**
थाना सरकंडा क्षेत्रांतर्गत गश्त एवं पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक/व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर वाद-विवाद एवं हुड़दंग कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा समझाइश देने के बावजूद आरोपी शांत नहीं हुए और संज्ञेय अपराध घटित करने पर आमादा रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा मौके से सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

**गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पते:**
1. **राहुल कलशा** पिता गिरजा प्रसाद, उम्र 26 वर्ष, निवासी श्याम नगर लिंगियाडीह, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
2. **वकील कुरैशी** पिता हनिफ कुरैशी, उम्र 44 वर्ष, निवासी चांटीडीह पठान मोहल्ला, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
3. **रेहान खान** पिता मोहम्मद मंसुर मौमित, उम्र 20 वर्ष, निवासी बंधवापारा, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
4. **समीर हुसैन** पिता शेख अहमद, उम्र 19 वर्ष, निवासी सतबहिनीया मंदिर के पास बंधवापारा, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
5. **दीपक साहू** पिता दुर्गेश साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी अशोक नगर, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
6. **शनि यादव** पिता गणेश यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी मुरूम खदान अशोक नगर, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना सरकंडा के अधिकारी एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। बिलासपुर पुलिस द्वारा आम नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है।
📲Get App