🔥 TRENDING Son of Legendary Action Star Fatally S... Digital Camera World Names 2026's Top... SS Rajamouli Praises Dulquer Salmaan’s... Summit Hotels & Resorts Becomes Title... Sikkim Gold Rates Rise on 20 Nov 2026:... Resident Doctors in Jammu & Kashmir GM...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Entertainment

श्रीराम बारात शोभायात्रा का भव्य आयोजन, नगरवासियों ने जगह-जगह किये स्वागत।

✍️ Reporter: Rajesh Mandal 🗓 16 Oct 2026, 01:34 PM 👁 93
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Rajesh mandal

नोएडा।श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा रामलीला समिति द्वारा सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला मंचन के पंचम दिन भगवान श्रीराम की बारात एवं शोभायात्रा सेक्टर 20 के हनुमान मंदिर से नवीन पोरवाल,विनय गुप्ता,एस एम गुप्ता, सुधीर पोरवाल,राकेश कुमार, मनोज गोयल, मुकेश गर्ग, एडवोकेट मनोज गुप्ता, बजरंगलाल गुप्ता, संदीप पोरवाल एवं प्रवीण गोयल के संयोजन में बड़े धूम धाम से निकाली गयी।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश चौहान,समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग,अध्यक्ष धर्मपाल गोयल एवं महासचिव डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने नारियल फोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।सेक्टर 20 से निकली भगवान श्रीराम की बारात सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगा कर वातावरण को राममय कर दिया।ढोल,बेंड बाजे,घोड़ों,रथों के साथ निकली राम बारात का जगह-जगह फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।भगवान श्री गणेश,ब्रहमा जी,शंकर भगवान,श्री राम,लक्ष्मण जी ,भरत ,शत्रुघ्न ,ऋषि वशिष्ठ, अग्रसेन जी महाराज एवं अन्य राजा अपने अपने रथों एव घोड़ों पर सवार होकर निकले।हुनमान मंदिर समिति द्वारा बारात का भव्य स्वागत किया गया।ततपश्चात सेक्टर 20-26 के गेट,डीएम चौराहा,टेलीफोन एक्सचेंज सेक्टर-19, हरौला,सेक्टर 5, 9,11,12,22,55,56 होते हुए रामलीला स्थल पहुंची।इस दौरान सेक्टर 20- 26 गेट पर बीना गोयल,हनुमान मंदिर समिति,संतुष्टि सेवा फाउंडेशन,सतपाल बंसल,उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल संगठन,शांभवी महा मुद्रा,पोरवाल समाज,राजीव जैन,राजन साइकिल,प्रवीण गोयल जनता साइकिल,प्रदीप अग्रवाल,अनिल चौहान,श्अनिल गर्ग,याम ट्रेडिंग,मनीष जैन,मुकेश गर्ग,सुशिल सिंघल,डॉ. वी. के. गुप्ता,प्रदीप अग्रवाल,अनिल चौहान,चौधरी क्रेन,सुनील अग्रवाल,सेक्टर-55 आर डब्लू ए,श्रीकांत बंसल,सोहनलाल गर्ग,वीरेंद्र पोरवाल,मनोज गुप्ता,रामेश्वर शर्मा,श्रीकांत बंसल,कैलाश गौशाला,वरुण श्रीवास्तव,विनीत शर्मा द्वारा बारात का स्वागत किया गया। सायंकाल श्रीराम बारात सेक्टर-62 स्थित रामलीला स्थल पर पहुंची,जहां राजा जनक ने बारातियों का स्वागत किया।तत्पश्चात मुख्य अतिथि सांसद श्री सुरेन्द्र सिंह नागर,भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल,फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा,उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के चेयरमैन पीयूष द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ लीला का शुभारंभ हुआ। इसके उपरांत चारमंडपों में श्रीराम जानकी सहित चारों भाइयों का विधि विधान से विवाह संपन्न होता है।विवाह के पश्चात राजा जनक से अयोध्या नगरी वापस जाने की आज्ञा माँगने पर राजा जनक की आखों से अश्रु छलक पड़ते हैं। जानकी विदाई का मार्मिक मंचन किया गया जिसमें जानकी विदाई के समय राजा जनक की हृदयवस्था का मार्मिक मंचन किया गया।राजा दशरथ गुरू वशिष्ठ जी से कहते हैं कि मेरी एक अभिलाषा है कि राम को युवराज पद दे दिया जाये यह सुनकर मुनि वशिष्ठ अति प्रसन्न हुए। राजा ने अपने मंत्री और सेवकों को बुलाकर पूछा अगर आप लोगों को अच्छा लगे तो राम का राजतिलक कर दिया जाये।राम के राज तिलक की बात सुनकर सभी अयोध्या वासी खुशी से झूम उठते हैं और गाते हैं।
समिति के महासचिव डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि 16 अक्टूबर को श्रीराम वन गमन,केवट संवाद,भरत -कैकेयी संवाद,भरत जी का श्रीराम जी से आग्रह,आदि प्रसंगों का मंचन किया जायेगा।इस अवसर पर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार गर्ग,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग,सलाहकार मनोज शर्मा, सह-कोषाध्यक्ष अनिल गोयल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल,चौधरी रविन्द्र सिंह, तरुणराज, पवन गोयल, बजरंग लाल गुप्ता,एसएम गुप्ता,अजीत चाहर, गौरव मेहरोत्रा,मुकेश गोयल, मुकेश अग्रवाल,मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता,गिरिराज बहेडिया,चक्रपाणि गोयल,राजेश माथुर,अनंत वर्मा,नवीन पोरवाल,भानुप्रताप सिंह,सुधीर पोरवाल,अर्जुन अरोड़ा, साहिल चौधरी,आर के उप्रेती,दयाशंकर तिवारी,बाबूराम शर्मा,सहित श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के सदस्यगण व शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ रहे।
📲Get App