🔥 TRENDING पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्... Himachal Pradesh Legislative Assembly... Governor Opens Winter Travel Exhibitio... Yogi Adityanath's Mother Passes Away a... Chief Minister to Depart for Uttarakha... 27-Year-Old Arrested After Impersonati...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

श्रीगंगानगर ट्रेन ट्रैक ब्लास्ट केस में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मदद करने वालों को भी हिरासत में लिया

✍️ Reporter: Paras Sharma 🗓 16 Nov 2026, 01:56 PM 👁 63
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्रीगंगानगर ट्रेन ट्रैक ब्लास्ट केस में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मदद करने वालों को भी हिरासत में लिया

#राजस्थान के श्रीगंगानगर में रामसिंहपुर के पास रेलवे ट्रैक धमाके के मामले में पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने पंजाब के गुरदासपुर से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को ठहराने और वाहन उपलब्ध कराने के आरोप में तीन सहयोगियों को भी हिरासत में लिया गया है|संयुक्त जांच के बाद आरोपियों की मदद करने वाले एक होटल मालिक समेत तीन सहयोगियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कई अन्य संदिग्धों को भी नामजद किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर लगातार छापे मारे जा रहे हैं।

लिव-इन रिलेशनशिप में रहते दोनों मुख्य आरोपी
पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरदासपुर निवासी देवेंद्र सिंह और महकदीप कौर के रूप में हुई है, जो लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं। वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों आरोपी एमआर होटल में आकर ठहरे थे। होटल मालिक और एक अन्य सहयोगी ने उन्हें ठहराने में मदद की तथा वारदात के लिए मोटरसाइकिल और कार भी उपलब्ध करवाई थी। पुलिस ने दोनों वाहनों की पहचान कर ली है। घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस अधिकारी नितिन चौधरी के नेतृत्व में एक टीम पंजाब भेजी गई थी। टीम ने शनिवार शाम दोनों मुख्य आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दल आरोपियों को श्रीगंगानगर ला रहा है, जहां रविवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

आतंकी तंत्र और पाकिस्तान कनेक्शन की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने रामसिंहपुर थाने में ही डेरा डाल रखा है। पुलिस ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि गिरफ्तार देवेंद्र सिंह और महकदीप कौर किसी आतंकी संगठन से जुड़े हैं अथवा किसी संगठन के स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहे थे। इस धमाके की जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकी गुट ने नहीं ली है, लेकिन पाकिस्तान से आरडीएक्स आपूर्ति के मामले से जोड़कर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि आरोपियों की मंशा किसी ट्रेन को निशाना बनाने की थी या महज इलाके में दहशत फैलाना उद्देश्य था।
📲Get App