🔥 TRENDING Bangladeshi ISI Operative Arrested in... Maharashtra Woman Regains 4.5 Acres Lo... UP CM Yogi Adityanath’s Mother Dies at... Congress and Samajwadi Party Form Alli... Uttar Pradesh Shifts From Fragmented P... 2-Year-Old Murdered in Balo Pur Villag...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शराब दुकान को हटवाने के लिए महिलाओं खोला मोर्चा ग्राम बासादेही की महिलाओं ने रहवासी क्षेत्र से शराब दुकान हटाई जाने के लिए लिखित आवेदन दिया।

✍️ Reporter: Gaurav Des Choudhury 🗓 18 Nov 2026, 06:53 PM 👁 38
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्राम पंचायत नया खेड़ा में शराब दुकान स्वीकृत है। परंतु शराब दुकान ग्राम वसा दही में संचालित है जहां पर दलित बस्ती है दलित महिलाओं का कहना है कि शराब दुकान यहां से दूसरी जगह पहुंचाई जाए इससे बूढ़े बच्चे स्कूली छात्र-छात्राओं को दिक्कत है।

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के ग्राम पंचायत नया खेड़ा बासादेही में शराब दुकान संचालित है यह शराब दुकान नया खेड़ा में स्वीकृत है परंतु ठेकेदार की मनमानी के चलते हमारी दलित बस्ती में संचालित है । जहां पर थोड़ी ही दूर में शासकीय माध्यमिक शाला बासादेही स्थित है। जहां पर छात्र-छात्राओं का आना-जाना लगा रहता है । छात्र-छात्राओं का उसी रास्ते से होकर स्कूल जाना होता हैं। तथा दलित बस्ती में पानी पीने के लिए हैंडपंप लगा हुआ है जो शराब दुकान के पास में है उसे हैंड पंप पर शराबियों की भीड़ लगी रहती जिससे हम महिलाओं को पानी भरने में काफी दिक्कत होती है। शराबियों द्वारा हैंड पंप पर शराब पीना तथा गली को रोज करना आम बात है इसलिए महोदय सिंह जी से विनम्र निवेदन है कि शराब ठेका को रहवासी क्षेत्र से दूर करने कृपा करें। बासादेही की महिलाओं ने कलेक्टर के समक्ष अपनी मांग रखी।
📲Get App