🔥 TRENDING Times of India highlights new Ramayana... NDUSSL Receives Award for Outstanding... Sonia Gandhi's Memoir: A Journey Throu... Gaurav Critiques Rahul Gandhi's Pessim... Nitin Gadkari Accepts Responsibility f... Glenn Phillips' Century Damps India's...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शराब मामले में फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार
Crime

शराब मामले में फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 12 Aug 2026, 08:25 PM 👁 81
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दुल्हिन बाजार थाना पुलिस ने सोरमपुर गांव से पकड़ा

पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब के पुराने मामले में फरार चल रहे दो एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के सोरमपुर गांव से की गई। पुलिस की कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सीताराम मांझी के पुत्र पिंटू मांझी और सुदर्शन मांझी के पुत्र नीरज मांझी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ शराब से जुड़े पुराने मामले में न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से दोनों पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे।

दुल्हिन बाजार थाना पुलिस को दोनों वारंटियों के सोरमपुर गांव में होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सोरमपुर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दोनों अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों से आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थाना पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों में हड़कंप मचा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
📲Get App