🔥 TRENDING Haryana Pan Masala Firm Evades Rs 116.... Haryana's Saini Highlights Jobs, Inves... Former Haryana Minister Phool Chand Mu... Rajasthan and MP Hit 6°C & 7°C as Fog... CG HC Criticises Bilaspur Municipal Co... SBI Clerk 2026 Prelims Cut‑Off Marks R...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

शराब के नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानाध्यापक निलंबित, शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 05 Nov 2026, 01:00 PM 👁 110
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। दुर्गूकोंदल विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मंगहूर में शराब के नशे में विद्यालय पहुंचना प्रधानाध्यापक को भारी पड़ गया। मामले में शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक अशोक कुमार बेलसरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर को प्रधानाध्यापक के नशे में स्कूल पहुंचने की शिकायत की गई थी। इसके बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में दोपहर 3:45 बजे उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है।

घटना को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बस्तर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत निलंबन आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरहरपुर निर्धारित किया गया है।
📲Get App