🔥 ट्रेंडिंग दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा उत्तराखंड DISTRICT ADVISORY COMMITTEE MEETING ON... घटस्फोटित युवा महिला ने परधर्मीय युवक... पूर्णियां पुलिस ने संगठित मोबाइल स्नैच...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

श्री शिशु भवन हॉस्पिटल ने मनाया 16वां स्थापना दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का हुआ सम्मान

✍️ रिपोर्टर: पत्रकार शत्रुघन चौधरी 🗓 14 नव. 2026, 10:04 PM 👁 152
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिलासपुर के श्री शिशु भवन हॉस्पिटल ने 14 नवंबर 2026 को 16वां स्थापना दिवस मनाया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया।

श्री शिशु भवन हॉस्पिटल, बिलासपुर ने 14 नवंबर 2026 को अपना 16वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया। 14 नवंबर 2010 को बाल दिवस के अवसर पर पद्मश्री डॉ. ए. टी. डाबके एवं डॉ. एस. के. त्रिवेदी के करकमलों से प्रारंभ हुआ यह संस्थान आज 16 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी कर चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रवि द्विवेदी एवं डॉ. प्रणव अंधारे, विशिष्ट अतिथि डॉ. रोशन शुक्ला तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मोनिका जायसवाल ने की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ एवं कनिष्ठ चिकित्सकों ने अपने विचार साझा करते हुए संस्थान की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

स्थापना दिवस के अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपहार पैकेट वितरित किए गए तथा केक काटकर खुशियां मनाई गईं। इसके पश्चात ओपीडी, फार्मेसी, कैजुअल्टी, मिल्क बैंक, आयुष्मान एवं नर्सिंग विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संचालक डॉ. श्रीकांत गिरी एवं डॉ. पल्लवी गिरी के दूरदर्शी नेतृत्व और चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संस्थान की वास्तविक सफलता उसकी टीम की मेहनत, ईमानदारी और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता में निहित होती है।

कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक नवल वर्मा ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
📲Get App