🔥 TRENDING श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita... HAM(S) to Contest 20-25 Seats in 2027...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*श्री लाडली महल में 25 नवंबर को सजेगा अन्नकूट महोत्सव, भक्तों को वितरित होगा प्रसाद

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 17 Nov 2026, 04:34 PM 👁 53
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*श्री लाडली महल में 25 नवंबर को सजेगा अन्नकूट महोत्सव, भक्तों को वितरित होगा प्रसाद*
*प्रातः 11 बजे से होगा आयोजन, श्रद्धालुओं से बर्तन साथ लाने की अपील*

खैरथल हीरालाल भूरानी

शहर के प्रसिद्ध श्री लाडली महल में श्री लाडली जी की असीम कृपा से परंपरानुसार बुधवार, 25 नवंबर को भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। धार्मिक आयोजन प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा।
महोत्सव के दौरान श्री लाडली जी को अन्नकूट का भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं को सूचित किया गया है कि लाडली महल परिसर में बैठकर प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था नहीं रहेगी। ऐसे में सभी भक्तजन प्रसाद प्राप्त करने के लिए अपने साथ आवश्यक बर्तन लेकर आएं, जिससे प्रसाद वितरण में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री लाडली जी के दर्शन करने और अन्नकूट महोत्सव में सहभागी बनकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।
📲Get App