🔥 TRENDING Jammu & Kashmir Forecasts Lower Peak P... J&K High Court Transfers 84 Judicial O... Six Nehru-era Decisions Identified as... International Film Festival of India i... CJP to Kick Off ‘Kya Bolti Public’ Cam... Four Beach Shacks Destroyed in Calangu...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

"शक्ति संवाद" कार्यक्रम में 200 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 06 Aug 2026, 07:31 PM 👁 110
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता और कानूनी अधिकारों पर महिलाओं को किया गया जागरूक

कानपुर नगर। कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "शक्ति संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद की 200 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को जागरूक करने के लिए "साइलेंट क्राइम" फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने उपस्थित महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध घटना की जानकारी बिना संकोच तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय/महिला अपराध) स्नेहा तिवारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
📲Get App