🔥 TRENDING Tinsukia Rallies Against Siang Dam; Ar... Assam Rifles Seizes 70 MT of Coal Tran... J&K Govt Approves Rs 9.85 Crore Street... Iltija Mufti demands probe into JKSSB... Mirwaiz Urges Govt to Release Last Yea... Police vehicle crashes into two motorc...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

शक्ति भवन में प्रवर्तन दल प्रभारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, विद्युत चोरी रोकने के दिए गए टिप्स

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 14 Nov 2026, 04:22 PM 👁 70
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने और राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए प्रवर्तन टीमों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के सतर्कता विभाग द्वारा आज शक्ति भवन, लखनऊ में नवनियुक्त प्रवर्तन दल प्रभारियों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ अपर पुलिस महानिदेशक (सतर्कता) डॉ. आर.के. स्वर्णकार ने किया। कार्यशाला में नवनियुक्त प्रवर्तन दल प्रभारियों को विद्युत चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने और कार्रवाई को पारदर्शी एवं विधिसम्मत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें छापेमारी की विधिक प्रक्रिया, साक्ष्य संकलन, विद्युत चोरी की पहचान, आवश्यक तकनीकी तैयारियों तथा बॉडी वॉर्न कैमरों के अनिवार्य उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया, ताकि प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई प्रभावी, पारदर्शी और नियमानुसार संपन्न हो सके। उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रवर्तन टीमों को किया सम्मानित इस अवसर पर विद्युत चोरी की रोकथाम एवं राजस्व वसूली के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रवर्तन टीमों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने टीमों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा, अशोक कुमार, मोनिका यादव, विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण कार्यशाला विद्युत चोरी पर प्रभावी नियंत्रण, राजस्व संरक्षण और प्रवर्तन व्यवस्था को अधिक मजबूत एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
📲Get App