🔥 TRENDING Shillong Cherry Blossom Festival 2026... Mla zakir Meghalaya Approves Sixth State Pay Com... Punjab native to lead education system... Gurmeet Kaur Tops Essay Competition in... Punjab Health Dept Issues Hygiene Guid...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शंकराटीला गांव में खादर की जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

✍️ Reporter: Ram Garg 🗓 15 Nov 2026, 06:42 PM 👁 65
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा गांव, करीब आधा दर्जन लोग घायल; खेतों में मिले कारतूसों के खोखे

गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शंकराटीला में खादर की जमीन को लेकर विवाद ने रविवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। खेतों में फायरिंग की घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

बताया जा रहा है कि कुछ ग्रामीण खेतों में जमीन की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान गंगा पार से आए कुछ दबंग लोगों ने कथित रूप से किसानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में लगभग आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है।

फायरिंग के बाद मौके पर खेतों में कारतूस के खाली खोखे बिखरे मिले। घायलों को उपचार के लिए गढ़मुक्तेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

आरोप है कि फायरिंग करने वाले लोगों ने किसानों के ट्रैक्टरों को गंगा नदी में फेंक दिया। घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।
📲Get App