🔥 TRENDING Last House of Bhopal’s 40-Year-Old Jan... 19‑year‑old arrested in Tonk for steal... भूमि सुधार राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल... सिंगरौली, देओसर तहसील में पंछायत कुंडव... ದೇವದುರ್ಗದಲ್ಲಿ ಭಕ್ತ ಕನಕದಾಸರ ಜಯಂತಿ ಅರ್ಥಪ... News18 Lists 8 Top Christmas Destinati...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शिकार के लिए रखे विस्फोटक से गोवंश घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

✍️ Reporter: Chandan Singh 🗓 27 Nov 2026, 06:16 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शिकार के लिए रखे विस्फोटक से गोवंश घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

*शिकार के लिए रखे विस्फोटक से गोवंश घायल, ग्रामीणों में आक्रोश*
ब्यूरो रिपोर्ट आबूरोड से संवाददाता चन्दन सिंह राव :* नाथू सिंह दलावत भिटवाड़ा द्वारा इस घटना की जानकारी बताते हुऐ कि
*लालराई/बाली।* जंगली जानवरों के शिकार के लिए रखी जाने वाली विस्फोटक सामग्री अब गोवंश के लिए जानलेवा साबित हो रही है।

लालराई-बाली सड़क मार्ग स्थित गोचर में एक गाय विस्फोटक सामग्री की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। गाय के मुंह और जबड़े में गंभीर चोट लगी है।

लालराई निवासी गुलाब चौधरी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने गोचर भूमि में घायल गाय को देखा। घबराहट के कारण गाय उस दिन पकड़ में नहीं आ सकी। गुरुवार को ग्रामीणों ने दोबारा प्रयास कर उसे पकड़ा और एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए घाणेराव अस्पताल भिजवाया।

*आटे की लोई में मिलाया जाता है विस्फोटक*

ग्रामीणों के अनुसार, जंगली जानवरों के शिकार के लिए कुछ लोग आटे की लोई में विस्फोटक सामग्री भरकर जंगल या खुले स्थानों पर रख देते हैं। खाने की चीज समझकर पशु उसे चबा लेते हैं, जिससे विस्फोट हो जाता है। आशंका है कि यह गाय भी इसी तरह घायल हुई है।

*दो दिन पहले लुणावा में भी हुई थी घटना*

दो दिन पहले लुणावा क्षेत्र में भी विस्फोटक सामग्री से एक गाय गंभीर रूप से घायल हुई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से पशुपालकों में चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
📲Get App