🔥 TRENDING ঝাঁসির রানি লক্ষ্মীবাঈর জন্মজয়ন্তীতে... नवादा में जिला स्तरीय जनसुनवाई में 20... ग्यारस पूजा को लेकर उरई में दिखी धार्म... Mizoram Board Releases 2027 Exam Calen... Bengal Clinches SMAT 2026 Victory Over... Tinsukia Rallies Against Siang Dam; Ar...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

शंकर घाट, महामाया घाट और शिवधारी कॉलोनी छठ घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

✍️ Reporter: ADITYA YADAV 🗓 14 Nov 2026, 08:50 AM 👁 64
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रायपुर/अंबिकापुर। छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने शंकर घाट, महामाया घाट एवं गोधनपुर स्थित शिवधारी कॉलोनी छठ घाट पहुंचकर साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ महापर्व से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मंत्री ने विशेष रूप से घाटों की स्वच्छता, पर्याप्त रोशनी, सुरक्षित आवागमन और श्रद्धालुओं की सुविधा पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, श्रद्धा और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालु स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर सकें।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन मेंसुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
📲Get App