🔥 TRENDING காரைக்குடி புறநகர் பகுதியில் பாலம் அமை... सरदारशहर पंचायत समिति में 'किंगमेकर' ब... परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने ठ... किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा... SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

शुक्ला फार्म छठ घाट पर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ छठी मईया का संध्या पूजन,

✍️ Reporter: Prem Chandra Tiwari 🗓 15 Nov 2026, 06:28 PM 👁 395
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कल होगा प्रसाद वितरण

रुद्रपुर, उधमसिंह नगर।

आज दिनांक 15 नवंबर 2026 को शुक्ला फार्म स्थित छठ घाट पर छठ महापर्व के अवसर पर छठी मईया का संध्या पूजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मिशन न्यू इंडिया उधमसिंह नगर (पूर्वी) के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्री रविन्द्र शर्मा जी, श्री धर्मेन्द्र झा जी, श्री जीतेन्द्र त्रिपाठी जी, श्री शैलेन्द्र सिंह जी, श्री पवन शुक्ला जी, श्री पंकज शुक्ला जी सहित मिशन न्यू इंडिया के तमाम कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर मिशन न्यू इंडिया उधमसिंह नगर (पूर्वी) के जिला सलाहकार श्री धर्मेन्द्र झा जी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 16 नवंबर 2026, सोमवार को प्रातः 5:30 बजे से 7:00 बजे तक शुक्ला फार्म छठ घाट पर पूरी टीम के सहयोग से छठी मईया के प्रसाद का वितरण किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की।

श्री धर्मेन्द्र झा जी ने कहा कि हम सभी छठी मईया की आराधना एवं पूजा-अर्चना करके पूरे विश्व के कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते हैं। छठ महापर्व हमें समाज में एकता, आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और सहयोग का संदेश देता है। यह पर्व केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने का भी माध्यम है।

मिशन न्यू इंडिया उधमसिंह नगर (पूर्वी) की टीम ने भी इस अवसर पर समाज सेवा, एकता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
📲Get App