स्थानीय
शहर के विकास एवं दूरसंचार व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा, सफाई कर्मियों और कर्मठ कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

कटिहार 26 नवंबर 2026
नगर निगम कटिहार के कार्यालय कक्ष में दिनांक 26 नवंबर 2026 को माननीय महापौर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय उप महापौर श्री मंजूर खान, नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार सहित सशक्त स्थायी समिति के सदस्य श्री प्रमोद महतो, श्री नितेश सिंह, श्री जिमी प्रकाश महतो एवं श्री आलोक कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सर्वप्रथम गत बैठक की संपुष्टि की गई। इसके उपरांत विभागीय पत्र संख्या 11545, दिनांक 13.11.2026 के आलोक में दूरसंचार अधिनियम, 2023 एवं दूरसंचार (मार्ग के अधिकार) नियम, 2024 को नगर निगम कटिहार क्षेत्र में आत्मसात करने से संबंधित विषय पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई।
बैठक के दौरान नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने वाले सफाई कर्मियों, वाहन चालकों (ड्राइवरों) एवं पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर माननीय महापौर, माननीय उप महापौर, नगर आयुक्त एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने सम्मानित कर्मियों एवं पदाधिकारियों के योगदान की प्रशंसा की तथा कहा कि नगर निगम की बेहतर व्यवस्था एवं शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सफाई कर्मियों, वाहन चालकों एवं सभी कर्मठ कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके समर्पण, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा से ही नगर निगम की सेवाएं आम नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुंचती हैं।
बैठक में नगर निगम के कार्यों को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने के साथ-साथ शहर के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।