🔥 TRENDING Odisha Probe: Why Naveen Patnaik's For... Gujarat Sees 9‑Fold Surge in Diwali To... Gujarat to Launch Four New Airports, E... અડાલજમાં AAP દ્વારા આયોજિત પ્રેમ કાર્ય... ROHL Expands Footprint with Two New Ho... एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन वे महिला सशक्...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

शहर के राजगुरु सर्किल पर यातायात व्यवस्था इन दिनों बदहाल नजर आ रही है।

✍️ Reporter: NARAYAN LAL 🗓 23 Nov 2026, 05:46 PM 👁 55
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सर्किल के आसपास स्थित चाय की होटलों और दुकानों के बाहर बाइक व मोटरसाइकिलें आड़े-तिरछे खड़े कर दिए जाने से सड़क पर आवागमन बाधित हो रहा है।

सुमेरपुर के राजगुरु सर्किल पर आड़े-तिरछे खड़े वाहन से लगता है जाम, आमजन परेशान

चाय की होटलों और दुकानों के बाहर आड़े-तिरछे खड़े रहते हैं वाहन, राहगीरों को घंटों जूझना पड़ता है परेशानी से

सुमेरपुर। शहर के राजगुरु सर्किल पर यातायात व्यवस्था इन दिनों बदहाल नजर आ रही है। सर्किल के आसपास स्थित चाय की होटलों और दुकानों के बाहर बाइक व मोटरसाइकिलें आड़े-तिरछे खड़े कर दिए जाने से सड़क पर आवागमन बाधित हो रहा है। इसके चलते आए दिन लंबा जाम लग जाता है और वाहन चालकों सहित राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

स्थिति यह है कि दुकानों और चाय की होटलों के बाहर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। ऐसे में एक साथ अधिक वाहन गुजरने पर यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है। कई बार लोगों को लंबे समय तक जाम में फंसे रहना पड़ता है।

हैरानी की बात यह है कि इस समस्या से आमजन रोजाना परेशान हो रहे हैं, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

अब सवाल यह उठता है कि क्या राजगुरु सर्किल की यह स्थिति दिखाई नहीं देती? क्या दुकानों के बाहर आड़े-तिरछे खड़े वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है?

दुकानों के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग पर रोक लगाई जाए, तथा राजगुरु सर्किल पर नियमित निगरानी रखी जाए, ताकि आमजन को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके।
📲Get App