🔥 ट्रेंडिंग SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा उत्तराखंड DISTRICT ADVISORY COMMITTEE MEETING ON...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शाहपुरा में बस यात्रियों की समस्या को लेकर उपेन यादव ने रोडवेज निदेशक से की मुलाकात।

✍️ रिपोर्टर: Mukesh Sharma 🗓 16 नव. 2026, 08:45 PM 👁 84
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
17.11.2026 शाहपुरा विधानसभा में बस यात्रियों की समस्याओं को लेकर शाहपुरा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी *उपेन यादव* ने जयपुर में रोडवेज के कार्यकारी निदेशक विनोद कुमार पुरोहित जी से मुलाकात की।

उन्होंने बताया कि मनोहरपुर पुलिया एवं शाहपुरा जयपुर तिराहे पर अधिकांश बसें पुलिया के ऊपर से निकल जाती हैं और निर्धारित स्थान पर नहीं रुकतीं। इससे विद्यार्थी, व्यापारी और आमजन को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

उपेन यादव ने मांग रखी कि शाहपुरा तिराहे पर पूर्व की भांति सभी बसें पुलिया के नीचे से चलें और ठहराव सुनिश्चित हो, मनोहरपुर पुलिया पर भी बसों के ठहराव की व्यवस्था हो, क्षेत्र में नई रोडवेज बसें मिलें और पुरानी जर्जर बसें बदली जाएं।

इस पर निदेशक ने नई बसें उपलब्ध करवाने और यात्रियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
📲Get App