🔥 TRENDING Rashmika Mandanna Shares What She Love... Gellar & Prinze Jr.'s Daughter Begins... Police Officer Shot and Found Dead in... Indian and Chinese Commanders Meet in... Shaleen Kabra Opens Badminton Champion... J&K Chief Secretary makes inaugural di...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शहडोल। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-43 के निर्माण कार्य में हो रही देरी अब आम नागरिकों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बनती जा रही है। वर्ष 2016 से शुरू हुआ निर्माण कार्य वर्ष 2026 तक भी कई स्थानों पर पूर्ण नहीं हो सका

✍️ Reporter: Brijesh Kumar Lodhi 🗓 22 Nov 2026, 04:58 PM 👁 65
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
NH-43 निर्माण में देरी का खामियाजा भुगत रहे आम नागरिक! 2016 से शुरू हुआ काम 2026 तक अधूरा, मोर्चा फाटक पर जाम में मरीज की मौत के बाद भी जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल
शहडोल। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-43 के निर्माण कार्य में हो रही देरी अब आम नागरिकों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बनती जा रही है। वर्ष 2016 से शुरू हुआ निर्माण कार्य वर्ष 2026 तक भी कई स्थानों पर पूर्ण नहीं हो सका है। आखिर दस वर्षों में भी सड़क निर्माण कार्य पूरा क्यों नहीं हो पाया? इसके लिए जिम्मेदार कौन है?
शहडोल जिले के पाली रोड स्थित मोर्चा फाटक क्षेत्र में बरसात के दौरान लगे जाम को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, जाम में फंसे पीलिया से ग्रसित एक मरीज की मौत हो गई। इस घटना ने सड़क निर्माण की धीमी गति, यातायात व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
📲Get App