🔥 ट्रेंडिंग समस्तीपुर के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र मे... बंगाल में धूप, कोलकाता का तापमान सुहाव... સ્વાગત’ એટલે સામાન્ય નાગરિકોના પ્રશ્નો... ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਜਥੇ ਦੇ ਤਿੰਨ ਲਾਪਤਾ ਸ... चेंनई के चार जिलों में भारी बारिश का अ... सरसों की फसल को पानी की आपूर्ति शुरू,...
27 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शिक्षा

शहडोल पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय से छात्रा के दीवाल फानद कर भागने से स्कूल परिसर पर मचा हड़कंप

✍️ रिपोर्टर: Dinkar Kumar Mahara 🗓 27 नव. 2026, 08:25 AM 👁 26
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शहडोल

ब्यौहारी स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मऊ की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां हॉस्टल में रहकर 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र रात में स्कूल की बाउंड्री फांदकर बाहर निकल गया। सुबह गणना के दौरान छात्र के गायब मिलने पर विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। छात्र जयसिंहनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। विद्यालय परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे होने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के बावजूद छात्र के इस तरह बाहर निकल जाने से प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

रात में छात्रावास में विद्यार्थियों की गणना के दौरान छात्र मौजूद था। इसके बाद वह कब और कैसे परिसर से बाहर निकला, इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। सुबह जब विद्यार्थियों की दोबारा गणना की गई तो छात्र गायब मिला। पहले हॉस्टल और फिर पूरे विद्यालय परिसर में उसकी तलाश की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद प्रबंधन ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और मामला पुलिस तक पहुंचा।

ब्यौहारी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने पर छात्र रात में बाउंड्री पर चढ़कर दूसरी तरफ छलांग लगाते हुए बाहर जाते दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश के लिए विशेष टीम गठित की है।
📲Get App