🔥 TRENDING NPP Leader Accuses Nagaland Govt of Ig... Assam Rifles Seizes 7.20 Crore Worth o... Meghalaya CM Warns of Teacher Shortage... Meghalaya to Cap Voter Strength at 1,2... Meghalaya Police to Undertake Cyber Se... UP STF Kills Man Who Shot Minister’s O...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शहडोल में पिकनिक में शराब लाने पर विवाद, दोस्त ने ली

✍️ Reporter: Manjur Mansoori Saif Khan 🗓 16 Nov 2026, 06:03 PM 👁 155
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शहडोल में पिकनिक में शराब लाने पर विवाद, दोस्त ने ली जान, नदी किनारे तड़पता छोड़ भागा


शहडोल। जिले के सीधी थाना क्षेत्र में पिकनिक मनाने गए दोस्तों के बीच शराब लाने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने अपने ही दोस्त के साथ लात-घूंसों और मुक्कों से बेरहमी से मारपीट कर दी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक को आरोपी और उसके साथी नदी किनारे ही तड़पता छोड़कर घर लौट आए। बाद में एक ग्रामीण की नजर घायल युवक पर पड़ी, जिसके बाद उसे घर पहुंचाया गया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना बिछली नदी की है।

*शराब लाने की बात पर हुआ विवाद*
पुलिस के अनुसार, मुकेश पाव निवासी रटगा अपने साथी भोलू उर्फ उदयलाल पाव और अन्य लोगों के साथ गांव के पास स्थित बिछली नदी में पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान शराब लाने की बात को लेकर मुकेश और भोलू के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि भोलू उर्फ उदयलाल ने मुकेश के साथ लात-घूंसों और मुक्कों से जमकर मारपीट की। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माना।

*तड़पता छोड़कर भागे आरोपी*
मारपीट के बाद मुकेश अचेत होकर नदी किनारे गिर पड़ा और दर्द से तड़पता रहा। आरोप है कि इसके बाद भोलू अपने अन्य साथियों के साथ उसे उसी हालत में छोड़कर घर लौट गया। कुछ देर बाद गांव का एक व्यक्ति नदी की ओर गया तो उसकी नजर घायल मुकेश पर पड़ी। वह उसे घर लेकर पहुंचा। मुकेश की हालत गंभीर देखकर परिजन उसे जयसिंहनगर अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

*हत्या का प्रकरण दर्ज
घटना की जानकारी मिलने पर सीधी थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मारपीट के कारण मुकेश की मौत हुई है। मामले में आरोपी भोलू उर्फ उदयलाल पाव के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी शिवेंद्र राम भगत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
📲Get App