🔥 TRENDING નંદલાવ ગામમાં ટીબી સ્ક્રીનિંગ કેમ્પ: 1... Son of Legendary Action Star Fatally S... Digital Camera World Names 2026's Top... SS Rajamouli Praises Dulquer Salmaan’s... Summit Hotels & Resorts Becomes Title... Sikkim Gold Rates Rise on 20 Nov 2026:...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

शहडोल के भदवाही में पुराना मकान गिराते समय मलबे में दबा मासूम, अस्पताल पहुँचने से पहले हुई मौत

✍️ Reporter: Dinkar Kumar Mahara 🗓 18 Nov 2026, 07:03 AM 👁 49
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शहडोल जिले के ग्राम भदवाही में पुराने मकान के ध्वंस के दौरान एक मासूम व्यक्ति मलबे में दब गया और अस्पताल पहुँचने से पहले ही निधन हो गया।

शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम भदवाही में पुराने मकान को गिराने के कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ।

मकान के ध्वंस के समय मलबे में एक मासूम व्यक्ति फँस गया।

दुर्भाग्यवश, वह व्यक्ति अस्पताल पहुँचने से पहले ही मलबे के दबाव से मर गया।
शहडोल 

गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम भदवाही में पुराने मकान को गिराने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जेसीबी मशीन से गिराई जा रही दीवार का मलबा चार साल के मासूम के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से उसकी मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के पिता भी मौके पर मौजूद थे। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस के अनुसार ग्राम भदवाही निवासी दीपक जायसवाल अपने पुराने मकान को जेसीबी मशीन से गिरवा रहे थे। उनका चार वर्षीय बेटा प्रिंस भी पिता के साथ मौके पर मौजूद था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह दीवार के पास पहुंच गया। अचानक जेसीबी से दीवार गिर गई और प्रिंस उसके मलबे के नीचे दब गया। यह देखकर पिता और आसपास मौजूद लोग घबरा गए। सभी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया और बच्चे को बाहर निकाला।

परिजन आनन-फानन में प्रिंस को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि पिता पुराने मकान को गिरवाकर नया मकान निर्माण करना चाह रहे थे और इसी दौरान ये दुखद हादसा हो गया। सूचना मिलने पर गोहपारू पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
📲Get App