🔥 TRENDING ದೇವದುರ್ಗದಲ್ಲಿ ಟಿಪ್ಪು ಸುಲ್ತಾನ್ ಜಯಂತಿ ಸಂ... वाराणसी: चेतगंज पुलिस ने गुमशुदा बालक... उजियारा अभियान में कोरर पुलिस ने बाड़ी... દરિયા મા વધતી જતી દાદાગીરી નો વધુ એક વ... Kolkata Metro Pushes for Early Opening... Bangladeshi ISI Operative Arrested in...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शाहबाद: ग्राम गदमर पत्ती में गायत्री परिवार द्वारा 24 कुंडीय महायज्ञ का भूमि पूजन संपन्न, ढकिया चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मिश्र रहे मुख्य अतिथि

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 13 Nov 2026, 04:00 PM 👁 65
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ढकिया चौकी प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने समाज में हो रही कुरीतियों पर डाला प्रकाश

शाहबाद: ग्राम गदमर पत्ती में गायत्री परिवार द्वारा 24 कुंडीय महायज्ञ का भूमि पूजन संपन्न, ढकिया चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मिश्र रहे मुख्य अतिथि


शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

​
​शाहबाद (रामपुर): आज दिनांक 13.11.2026 को गायत्री परिवार की ओर से ग्राम गदमर पत्ती में 24 कुंडीय महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है, जिसके तहत आज भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में ढकिया चौकी प्रभारी मनोज कुमार मिश्र ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
​कार्यक्रम के दौरान बाहर से पधारे गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा बहुत ही सुंदर एवं मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस पावन अवसर पर चौकी प्रभारी मनोज कुमार मिश्र ने समाज में फैली हुई विभिन्न कुरीतियों और बुराइयों पर बहुत ही विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज सुधार के लिए लोगों को जागरूक किया और इस आयोजन के लिए गायत्री परिवार के सभी सदस्यों को साधुवाद (धन्यवाद) दिया।
​कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और गायत्री परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और क्षेत्र में सुख-शांति व सद्भाव की कामना की।
📲Get App