🔥 ट्रेंडिंग टॉमस, यूबर और सुदिरमैन कप के लिए BWF न... सुप्रीम कोर्ट ने रणबीर कपूर की फिल्म क... हैदराबाद में यशोदा अस्पताल ने विशेष स्... बॉक्स ऑफिस पर आमना-सामना: 'Yeh Prem Mo... ओडिशा में BIMSTEC एथलेटिक्स मीट में भा... ये प्रेम मोला लिया बॉक्स ऑफिस पर सफलता...
28 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

संविधान दिवस पर उमरारखेड़ा में हुआ महर्षि संत रविदास स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 28 नव. 2026, 04:27 AM 👁 25
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक न्याय के प्रति जताई प्रतिबद्धता

उरई, जालौन। संविधान दिवस के पावन अवसर पर जनपद जालौन के उरई स्थित उमरारखेड़ा में महर्षि संत रविदास स्थल पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर विधायक, जिलाधिकारी, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के उपरांत महर्षि संत रविदास स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य स्थल को बेहतर स्वरूप प्रदान करना तथा इसके विकास एवं सौंदर्यीकरण को गति देना है। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। सभी ने संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व के आदर्शों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के माध्यम से संविधान के मूल सिद्धांतों को आत्मसात करने तथा समाज में समानता, समरसता और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।
📲Get App