🔥 ट्रेंडिंग संविधान दिवस पर डीयू में एनएसयूआई ने न... दिल्ली में पैसों के विवाद में युवक पर... चोरी की बाइक से लूटपाट करने वाले को गि... ધાંગધ્રા તાલુકાના સોલડી ગામમાં બાયોગેસ... एमपी सरकार ने पीएम पोषण योजना के तहत स... Road accident reported
26 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

संविधान दिवस पर हरदोई के ज्ञानदीप डिग्री कॉलेज में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

✍️ रिपोर्टर: Ajay Kumar 🗓 26 नव. 2026, 05:22 PM 👁 32
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

26 नवम्बर 2026 को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, हरदोई द्वारा ज्ञानदीप डिग्री कॉलेज में ‘नशा मुक्त युवा for विकसित भारत’ थीम के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

26 नवम्बर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, हरदोई द्वारा ज्ञानदीप डिग्री कॉलेज, टड़ियावां, हरदोई में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम (Viksit Bharat Yuva Samvad Programme – Constitution Day Edition) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की प्रमुख थीम ‘नशा मुक्त युवा for विकसित भारत’ थी, जिसका उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत@2047 की परिकल्पना से जोड़ना और मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले सामाजिक, शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

मुख्य अतिथि के रूप में श्री अमरीश द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्ञानेंद्र प्रताप यादव, तथा यूथ आइकॉन सुश्री अछरा सिंह और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अभिजात वर्धन ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सकारात्मक सोच एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

मंच संचालन आदर्श तोमर द्वारा किया गया और कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी सुश्री रूबी पाल के निर्देशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नवनीत सिंह, प्रियांशु राणा, अक्षय सिंह, नितिन कश्यप, सौरभ पाल एवं प्रियांशु अवस्थी, तथा महाविद्यालय के प्राचार्य सहित गणमान्य शिक्षकगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को विकसित भारत@2047 के संकल्प, नशा मुक्त भारत अभियान तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम का समापन युवाओं को विकसित भारत के निर्माण एवं नशा मुक्त भारत के संकल्प में सक्रिय योगदान देने के आह्वान के साथ हुआ।
📲Get App