🔥 TRENDING Manoj Bajpayee Recalls Raveena Tandon'... अररिया के 70 वर्षीय साधु की दान भूमि क... Prof S Gurumurthy Criticises Tamil Nad... Aide of Former Tamil Nadu Minister KN... અમરેલીમાં દુધાળા ગામની ગૌચર જમીન પર ધો... Six Ujjain Tehsildars Fined for Five-Y...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

संविधान सप्ताह के समापन पर श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय में प्रतिभाओं का सम्मान

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 27 Nov 2026, 11:26 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
संविधान सप्ताह के समापन पर श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय में प्रतिभाओं का सम्मान

सप्ताहभर चलीं शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां, विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं के जरिए संविधान के मूल्यों को जाना

हनुमानगढ़, 26 नवंबर। भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करने के उद्देश्य से श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय, हनुमानगढ़ के विधि संकाय द्वारा आयोजित संविधान सप्ताह का संविधान दिवस पर गरिमामय समापन हुआ। 20 से 26 नवंबर तक आयोजित इस सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विधि संकाय के डीन डॉ. विक्रम मेहरा के मार्गदर्शन में आयोजित संविधान सप्ताह को विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. मयंक माथुर एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. विक्रम औलख का सहयोग प्राप्त हुआ। आयोजन की थीम “संविधान: हमारी जीवंत विरासत – अधिकार, कर्तव्य एवं लोकतंत्र” रखी गई।

सप्ताहभर विद्यार्थियों के लिए रंगोली, वाद-विवाद, स्लोगन लेखन, क्विज, बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ), पोस्टर मेकिंग एवं संविधान जागरूकता रैली जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने संविधान की भावना को रचनात्मक अभिव्यक्ति दी तथा मौलिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े विषयों पर अपनी समझ प्रदर्शित की।

संविधान के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

26 नवंबर को आयोजित समापन समारोह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हनुमानगढ़ के सचिव श्री गजेन्द्र सिंह तांगुरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के प्रति सजग रहने तथा अधिकारों के साथ नागरिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संदेश दिया।

श्री गुरु गोबिंद सिंह चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने कहा कि संविधान देश की एकता, अखंडता, समानता एवं न्याय का आधार है। विद्यार्थियों को संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

विश्वविद्यालय के एमडी दिनेश कुमार जुनेजा ने कहा कि युवाओं में संवैधानिक जागरूकता विकसित करना आज की आवश्यकता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों और लोकतांत्रिक परंपराओं की व्यावहारिक समझ प्रदान करते हैं।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

सप्ताहभर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। ममता, आरती, समृद्धि, बॉनी, जोगिंदर एवं साहिल सहित अन्य विद्यार्थियों को उनकी सहभागिता एवं उपलब्धियों के लिए प्रमाण-पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।

संविधान सप्ताह का आयोजन स्पंदन छात्र कल्याण क्लब के अंतर्गत अर्थकला एवं दृष्टिशिल्प क्लब के सहयोग से किया गया। विधि संकाय के डीन डॉ. विक्रम मेहरा ने इसे विद्यार्थियों में विधिक एवं संवैधानिक जागरूकता विकसित करने की महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस हमें संविधान के आदर्शों, मूल्यों एवं उद्देश्यों को स्मरण करने का अवसर देता है।

कार्यक्रम में डॉ. सत्यनारायण नाई, डॉ. ममता जैन, रवि बंसल, रेखा शर्मा एवं सुरेन्द्र वर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। मंच संचालन आस्था मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम का समापन संविधान के प्रति सम्मान, नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन एवं विधिक जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।
📲Get App