🔥 TRENDING Boondi villagers block Kota-Dausa high... दाहोद के त्विषा चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल मे... When Will Government Schools Be Freed... Himanta Meets Foreign Minister in Delh... Denmark Greenlights Security Agreement... Nagaland Launches Statewide Campaign t...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

स्वर्गीय जानकी देवी जी का 101 वर्ष में निधन, स्वतंत्रता सेनानी अमोगनारायण झा की धर्मपत्नी का शोक

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 08 Nov 2026, 10:37 AM 👁 249
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

स्वर्गीय जानकी देवी जी, स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय अमोगनारायण झा की धर्मपत्नी, 101 वर्ष की आयु में संध्या लगभग 7:35 बजे स्वर्गलोक गमन कर गईं।

स्वर्गीय जानकी देवी जी, स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय अमोगनारायण झा की धर्मपत्नी, कल संध्या लगभग 7:35 बजे 101 वर्ष की आयु में स्वर्गलोक गमन कर गईं।

उन्होंने अपने जीवनकाल में पाँच पीढ़ियों को देखा और अपने पीछे 100 से अधिक वंशजों के साथ एक विशाल परिवार छोड़कर इस नश्वर संसार से विदा ली।

उनके चार सुपुत्रों में से एक, अभय शंकर झा जी, अभी जीवित हैं, जबकि अन्य तीन पूर्व में ही दिवंगत हो चुके थे। उनकी छह सुपुत्रियों में से दो का पूर्व में निधन हो चुका था और चार अभी जीवित हैं।

उनका दीर्घ एवं गौरवपूर्ण जीवन परिवार के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। परिवार एवं समाज के लिए उनका निधन अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार के सभी सदस्यों एवं प्रियजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।
📲Get App