🔥 TRENDING ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਬਣੇ ਛੇਵੀਂ ਵਾ... AMD Shares Drop 5% in Premarket Tradin... India Boosts US Treasury Holdings to $... Hyderabad Gold Prices Reported for Nov... Telangana Launches Updated Employees H... Anil Sarin says Congress has lost its...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिवनी का जम्बो सीताफल पहली बार दुबई में निर्यात, किसानों की आय दोगुनी

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 31 Oct 2026, 08:18 AM 👁 63
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिवनी जिले का जम्बो सीताफल, जीआई टैग के बाद, पहली बार दुबई के अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुँच रहा है। नवागत कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सिवनी जिले का जम्बो सीताफल, जो अपने बड़े आकार, उत्कृष्ट स्वाद और उच्च गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध है, इस वर्ष जीआई टैग प्राप्त करने के बाद पहली बार दुबई के अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात किया जा रहा है। यह उपलब्धि उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा जिला प्रशासन के ‘सीताफल से समृद्धि अभियान’ के साझा प्रयासों का परिणाम है, जिसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत कर किसानों की आय दोगुनी करना है।

इस पहली कंसाइनमेंट को शनिवार 31 अक्टूबर को नवागत कलेक्टर अंजू अरुण कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। जिला उद्यानिकी अधिकारी डॉ आशा उपवंशी वासेवार के अनुसार, सिवनी के स्व-सहायता समूह द्वारा उपलब्ध कराए गए सीताफल की छंटाई, ग्रेडिंग और पैकेजिंग के बाद, नागपुर से कार्गो के माध्यम से दुबई भेजा जाएगा।

कलेक्टर ने क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सिवनी जम्बो सीताफल की निर्यात के पूर्व तैयारी का जायजा लिया और बताया कि आने वाले समय में खाड़ी देशों के अलावा अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी इसकी मांग बढ़ने की पूरी संभावना है।

नवागत कलेक्टर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सिवनी की विशेष जलवायु और मिट्टी के कारण यहाँ का जम्बो सीताफल अपनी मिठास, बड़े आकार और बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। ‘सीताफल से समृद्धि अभियान’ के तहत उद्यानिकी विभाग एवं एपीडा द्वारा किसानों को आधुनिक ग्रेडिंग, पैकेजिंग और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
📲Get App