🔥 ट्रेंडिंग कोलकाता मेट्रो: सेक्टर व लिंक के 4.5 क... कोच्ची बेहर में गिरफ्तार हुआ बांग्लादे... महाराष्ट्र की महिला ने 25,000 रुपये के... यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की... कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने उत्तर प... उत्तर प्रदेश का राजनीतिक परिदृश्य: विभ...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
यात्रा

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा: मोबाइल पर बात करते वाहन चलाने वालों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 13 वाहनों के चालान

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 20 नव. 2026, 06:20 AM 👁 41
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अनधिकृत रूप से संचालित बसों के विरुद्ध 5 वाहनों पर चालान एवं निरुद्ध करने की कार्रवाई।

झांसी। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत परिवहन विभाग झांसी द्वारा 18 नवंबर 2026 को सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 8 वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही परिवहन विभाग की टीम ने अनधिकृत रूप से संचालित बसों के विरुद्ध भी सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे 5 वाहनों के विरुद्ध चालान एवं निरुद्ध करने की कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाना है।
📲Get App