🔥 TRENDING রাজ্য সভাপতি কী বললেন? रुद्रपुर में मानवता की मिसाल: नाले में... फागी में कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश चंद... वाराणसी में वैवाहिक समारोह व बारात के... SIR ವಿರೋಧಿ ಮೂರನೇ ಹಂತದ ಹೋರಾಟಕ್ಕೆ ಸಿದ್ಧತ... चैनपुर पुलिस ने पॉक्सो, हत्या और धोखाध...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर कैथेड्रल इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 20 Nov 2026, 10:57 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छात्र-छात्राओं ने ली यातायात नियमों के पालन की शपथ, अभिभावकों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का किया आह्वान।

झाँसी। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत परिवहन विभाग झाँसी द्वारा 19 नवंबर 2026 को कैथेड्रल इंटर कॉलेज, झाँसी में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे अपने अभिभावकों को भी वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं के साथ-साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रखा जा सकता है।
📲Get App