🔥 TRENDING प्रदीप सागर ने नई रिपोर्टर पद संभाला காரைக்குடியில் ஒரு நாள் பேச்சுப்  பயிற... सफ़दरजंग अस्पताल में सुरक्षा गार्ड पर... जालोर के सायला तहसील में भवत्रा-पाद्रू... शहडोल: दो छात्रावासों का प्रभार एक अधी... ರಾಷ್ಟ್ರೀಯ ಮಹಿಳಾ ಟಿ20 ಟೂರ್ನಿ: ದೆಹಲಿ ವಿರ...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सीतापुर में CNG टैंकर से तेज गैस रिसाव, मची अफरा-तफरी
Local

सीतापुर में CNG टैंकर से तेज गैस रिसाव, मची अफरा-तफरी

✍️ Reporter: Satyaprakash Shukla 🗓 10 Sep 2026, 08:54 AM 👁 113
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर। जिले में CNG से भरे टैंकर से अचानक तेज गैस रिसाव होने से हड़कंप मच गया। रिसाव के कारण सड़क पर सफेद धुंध जैसी स्थिति दिखाई देने लगी। गैस के रिसाव को देखते हुए किसी बड़े हादसे की आशंका में मौके पर यातायात रोक दिया गया।

सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को नियंत्रित किया।
गैस रिसाव के कारण लोगों में दहशत का माहौल रहा। किसी भी प्रकार की चिंगारी या आग से बड़ा हादसा होने की आशंका को देखते हुए वाहन चालकों और आसपास मौजूद लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया।
घटना के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। अधिकारियों की निगरानी में गैस रिसाव को नियंत्रित करने की कार्रवाई की गई।
📲Get App