🔥 TRENDING નંદલાવ ગામમાં ટીબી સ્ક્રીનિંગ કેમ્પ: 1... Son of Legendary Action Star Fatally S... Digital Camera World Names 2026's Top... SS Rajamouli Praises Dulquer Salmaan’s... Summit Hotels & Resorts Becomes Title... Sikkim Gold Rates Rise on 20 Nov 2026:...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

संतान प्राप्ति की दवाई के बहाने महिला से ठगी और गहने लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भानुप्रतापपुर पुलिस की कार्रवाई

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 13 Nov 2026, 03:51 PM 👁 117
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
भानुप्रतापपुर। संतान प्राप्ति की दवाई देने के बहाने महिला को झांसे में लेकर सोने का मंगलसूत्र और चांदी की पायल लूटने वाले दो फरार आरोपियों को भानुप्रतापपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर सम्मोहन करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को पांच लोग महिला के घर पहुंचे और संतान प्राप्ति की दवाई देने के नाम पर 3,700 रुपये ऑनलाइन भुगतान कराया। इसके बाद 30 सितंबर को दोबारा घर पहुंचकर आरोपियों ने महिला को झांसे में लिया और कथित तौर पर सम्मोहन कर उसके पहने हुए सोने के मंगलसूत्र और चांदी की पायल उतरवा ली।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान जोत कुमार ठाकुर (24 वर्ष), निवासी टेड़ेसरा और गोकुल (27 वर्ष), निवासी आरीकोनारी, जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के चार लॉकेट, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
📲Get App