🔥 TRENDING पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्... Himachal Pradesh Legislative Assembly... Governor Opens Winter Travel Exhibitio... Yogi Adityanath's Mother Passes Away a... Chief Minister to Depart for Uttarakha... 27-Year-Old Arrested After Impersonati...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

सीतामढ़ी के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण डी एम , एस पी ने किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Nov 2026, 07:14 PM 👁 76
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतामढ़ी के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण सीतामढ़ी डी एम तन्मय सुलतानियाए स पी अमित रंजन ने किया निरीक्षण

सीतामढ़ी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
डीएम तनय सुल्तानिया, एसपी अमित रंजन, एसडीओ गौरव कुमार, एएसपी सह एसडीपीओ आशीष आनंद ने संयुक्त रूप से नगर के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण।*




सीतामढ़ी लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। गुरुवार को डीएम तनय सुल्तानिया, एसपी अमित रंजन, एसडीओ गौरव कुमार, एएसपी सह एसडीपीओ आशीष आनंद ने संयुक्त रूप से नगर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की. बुधनंद नदी घाट, बाजार समिति के समीप लाला पोखर समेत नगर के अन्य प्रमुख छठ घाटों का भ्रमण किया. निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं और व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. डीएम ने कहा कि सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, अस्थायी शौचालय, चेंजिंग रूम, टावर वॉच, मेडिकल टीम, नियंत्रण कक्ष, गश्ती दल और वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था समय पर सुनिश्चित की जाए. सूर्य उपासना के इस महापर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति को देखते हुए भीड़ प्रबंधन और विधि-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए. एसपी अमित रंजन ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसडीआरएफ की तैनाती की जाएगी. इसके साथ ही सभी घाटों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो.
डीएम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा छठ घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है और वहां भी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।


बाइट डीएम तनय सुल्तानिया।
📲Get App