🔥 TRENDING 13-Year-Old Dies in Bulldozer Accident... Raghopur Gets Direct Link to Patna: Br... Bihar Govt Removes KS Dwivedi as Polic... Githori Villagers Protest Against Pond... कल वकीलों का प्रदर्शन,आज नगर निगम कर्म... Rahul Gandhi’s Shiva‑Parvati post spar...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सेटेलाइट अस्पताल के वार्डों में पसरा सन्नाटा,ओ पी डी में भी मरीजों की संख्या घटी

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 08 Nov 2026, 03:09 PM 👁 68
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
त्*दिवाली पर अपनों के बीच रहने की चाह, मरीजों ने अस्पताल से ली छुट्टी*

*सेटेलाइट अस्पताल के वार्डों में पसरा सन्नाटा, ओपीडी में भी मरीजों की संख्या घटी*

खैरथल हीरालाल भूरानी

दिवाली का त्योहार पर अपनों का साथ न मिले, ऐसा भला कौन चाहेगा। घर से दूर रहने वाले लोग हो या अस्पताल के बिस्तर पर उपचार करा रहे मरीज, हर किसी की ख्वाहिश होती है कि दीपावली परिवार के बीच मनाई जाए। इसी चाह का असर खैरथल के सेटेलाइट अस्पताल में भी देखने को मिला।
दिवाली से पहले अधिकांश भर्ती मरीज छुट्टी लेकर घर लौट गए। इसके चलते अस्पताल के वार्डों में मरीजों की संख्या घटने के साथ ही सूनापन नजर आने लगा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के घर जाने का सिलसिला शुरू हो गया। जहां कुछ दिन पहले तक मरीजों के दबाव के चलते बेड भरे रहते थे और करीब एक दर्जन मरीज भर्ती थे, वहीं अब अधिकांश बेड खाली दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल अस्पताल में मुख्य रूप से इमरजेंसी के मरीज ही भर्ती है, जिनका उपचार जारी है।
अस्पताल की ओपीडी भी घट गई। सामान्य दिनों में सेटेलाइट अस्पताल में प्रतिदिन करीब 600 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। मेडिसिन, शिशु रोग और महिला रोग विभाग की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या आधे से कम रह गई है। अन्य विभागों में भी इक्का-दुक्का मरीज ही पहुंच रहे है। अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक ओपीडी में 570 मरीज पहुंचे, जबकि आइपीडी में 16 मरीज दर्ज किए गए। वहीं, नौ भर्ती मरीज छुट्टी लेकर अपने घर चले गए। त्योहार के चलते अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में लगातार कमी देखी जा रही है।
*इनका कहना है -*
इस संबंध में सैटेलाईट अस्पताल खैरथल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ नितिन शर्मा ने बताया कि सामान्य दिनों में सेटेलाइट अस्पताल की ओपीडी में करीब 600 मरीज प्रतिदिन उपचार के लिए आते हैं। त्योहार के चलते सामान्य मरीज छुट्टी लेकर घर जा रहे हैं, जिससे भर्ती मरीजों की संख्या में कमी आई है। फिलहाल इमरजेंसी के मरीज भर्ती हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।
📲Get App