🔥 TRENDING Bengaluru: Masked Robbers Steal 117g G... MCC Bank Secures Best Performing Urban... Last UDAN Flights Depart from Shivamog... Tamil Nadu Announces 2nd VETTRI Invest... Ramayana Nears 'Manjummel Boys' and 'B... Tamil Nadu CM Vijay Attends Last Rites...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

संस्था ने 111 वें वर्ष की रामलीला एवं 69 वें वर्ष के महाराजा भर्तृहरि नाटक के सफल एवं निर्विघ्न प्रदर्शन होने पर हवन एवं भंडारा किया आयोजित

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 16 Nov 2026, 05:48 PM 👁 62
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*संस्था ने 111 वें वर्ष की रामलीला एवं 69 वें वर्ष के महाराजा भर्तृहरि नाटक के सफल एवं निर्विघ्न प्रदर्शन होने पर हवन एवं भंडारा किया आयोजित*

खैरथल हीरालाल भूरानी

श्री राजर्षि अभय समाज अलवर द्वारा इस वर्ष 111वें वर्ष की श्रीरामलीला एवं 69 में वर्ष के महाराजा भर्तृहरि नाटक का प्रदर्शन बड़ी धूमधाम से संपन्न किया गया।
समापन कार्यक्रम में संस्था के संरक्षकों, पदाधिकारियों, सदस्यों, कलाकारों एवं स्वयंसेवकों द्वारा बाबा भर्तृहरि के स्थान पर जाकर बाबा भर्तृहरि का पूजन एवं श्रृंगार, शिव परिवार का अभिषेक एवं श्रृंगार तथा यज्ञ - हवन, आरती एवं प्रसादी का भोग लगाकर भगवान शंकर,गुरु मत्स्येंद्रनाथ, गुरु गोरखनाथ और बाबा भर्तृहरि का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं अपने भाव सुमन समर्पित किये।
इस अवसर पर भर्तृहरि मेला कमेटी द्वारा संस्था के महामंत्री, महानिदेशक सहित सभी कलाकारों का सम्मान किया गया तथा संस्था परिवार द्वारा मेला कमेटी के सभी सदस्यों का सम्मान किया गया।
बाबा भर्तृहरि मंदिर के महंत, पुजारी, मेला कमेटी के सदस्यों के साथ संस्था के उपस्थित सभी परिवारजनों ने प्रसादी ग्रहण की।
सारा वातावरण बाबा भर्तृहरि के जयकारों से भक्तिमय हो गया।
📲Get App