🔥 ट्रेंडिंग कर्नाटक ने आशा कार्यकर्ताओं की मासिक भ... कर्नाटक में 400 kV लाइव वायर पर फंसे क... कर्नाटक जापान के शहरी परिवहन और कचरा प... बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की म... रजस्थान में तेज़ गति से चलती कार 30 फी... पाकिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए 2026 फाइनल...
29 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कृषि

सासाराम जिला में अब तक धान कि खरीदारी नहीं हुई है शुरू

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 29 नव. 2026, 06:20 PM 👁 27
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सासाराम से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


सासाराम जिला को धान का कटोरा कहते हैं। लेकिन सासाराम जिला में इस बार अब तक धान की खरीदारी नहीं शुरू हुई है। सहकारी समितियां यानि पैक्स के हड़ताल पर चले जाने के कारण एक पखवाड़ा बीच जाने के बावजूद अभी तक धान की खरीदारी शुरू नहीं होने से किसानों में मायूसी है। पहले ही बे मौसम बरसात के कारण किसानों का फसल बर्बाद हो चुका है और अब जहां 15 नवंबर से धान की खरीदारी शुरू होने थी। लेकिन अब तक धान की खरीदारी की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। ब्याज दरों को लेकर पैक्स पहले से हड़ताल पर है। ऐसे में जहां 15 नवंबर में ही खरीदारी होनी थी, लेकिन अब दिसंबर का महीना आने वाला है। खेतों में किसानों का धान बरसात के कारण पहले ही खराब हो चुका है और अब चुकी नमी भी अधिक है। जिस कारण अब पैक्स भी नमी वाले धान लेने में आनाकानी करेगी। इससे पहले हड़ताल से भी जूझना पड़ रहा है। लेकिन किसान अपने धान की कटाई शुरू कर दिए हैं।

बाईट फूला देवी (महिला किसान)


बाईट कंचन देवी (महिला किसान)
सासाराम।
📲Get App