🔥 TRENDING Uttar Pradesh microfinance portfolio r... Passenger discovers insect in dal on V... Indore Leads Nation in PM Loan Scheme... Auto driver in Panna strikes 3.17‑cara... Madhya Pradesh bans sale of liquor wit... Rs 42 lakh fraud case linked to IIT Jo...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सरयू नदी के भीषण कटान से महाराजपुर गांव में मचा हड़कंप, सपा नेता ने जायजा लेकर अधिकारियों को किया आगाह

✍️ Reporter: ANAND KUMAR PANDEY 🗓 12 Oct 2026, 06:00 PM 👁 93
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

महाराजपुर गांव में सरयू नदी (घाघरा) के भीषण कटान की सूचना पर समाजवादी पार्टी के नेता नीरज सिंह गुड्डू मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचा।

सहतवार। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महाराजपुर में रविवार की देर रात सरयू नदी (घाघरा) के भीषण कटान की सूचना पर समाजवादी पार्टी के नेता नीरज सिंह गुड्डू तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कटान प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को दूरभाष पर इस गंभीर समस्या से अवगत कराया। सूचना पर उपजिलाधिकारी बांसडीह डॉ. पुष्कर मिश्रा, तहसीलदार नितिन सिंह, बाढ़ विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पूरी रात अधिकारियों द्वारा माइक से लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई, जबकि नीरज सिंह गुड्डू भी पूरी रात महाराजपुर गांव में ही डटे रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराजपुर गांव में घाघरा नदी के कटान से स्थानीय लोगों को हमेशा खतरा बना रहता है। उच्चाधिकारियों के समक्ष स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नदी का कटान लगातार बढ़ रहा है, जिससे आसपास के घरों सहित खेतों में भी पानी घुसने का खतरा मंडरा रहा है। देर रात अधिकारियों ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने और सतर्क रहने की सलाह दी।

इस बीच, सोमवार की सुबह अपने पैतृक आवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए नीरज सिंह गुड्डू ने कहा कि उनका जीवन सदैव जनता के लिए समर्पित है और पीड़ित लोगों की सेवा करना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि घाघरा नदी से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता मुहैया कराई जाए। साथ ही, कटान रोकने के लिए तटबंधों की मजबूती और प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल मुआवजे की व्यवस्था करने की मांग की। इस अवसर पर प्रधान मुनीब यादव, दीपक यादव, जगदीश यादव, रघुनाथ यादव, प्रदीप चौरसिया, अभिजीत आदि उपस्थित रहे।
📲Get App