🔥 TRENDING Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita... HAM(S) to Contest 20-25 Seats in 2027... Hindustani Awam Morcha (Secular) Targe...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सरपंच संघ की बैठक में पंचायतों की समस्याओं पर हुई चर्चा, 16वें वित्त आयोग की राशि जारी करने सहित कई मांगें उठीं

✍️ Reporter: Mukesh Yadav 🗓 02 Nov 2026, 04:39 PM 👁 229
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अंबिकापुर, सरगुजा।आज 2 नवंबर 2026 को सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर स्थित जनपद पंचायत सभागार में जिला सरपंच संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायतों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा की गई।

बैठक में जिला अध्यक्ष एवं सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जय सिंह कुरुम ने पंचायत स्तर की समस्याओं एवं प्रमुख मांगों की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

इनमें प्रमुख रूप से 16वें वित्त आयोग की राशि एवं बजट अब तक जारी नहीं होने का मुद्दा उठाया गया। इसके साथ ही सरपंचों के मानदेय में बढ़ोतरी, वीबी-जी राम जी योजना से जुड़े विषयों तथा ग्राम पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक में लखनपुर अजित राम, रामसाय मिंज, बिफल राम लकड़ा, बनवारी राम आरमो, सूरज सिंह पैकरा सहित जिले के सभी ब्लॉकों के बड़ी संख्या में सरपंच उपस्थित रहे।

बैठक में पंचायतों के विकास, सरपंचों की समस्याओं एवं पंचायत संचालन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष जय सिंह कुरुम ने कहा कि पंचायतों को मजबूत बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने के लिए इन मुद्दों पर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना आवश्यक है।

अब बड़ा सवाल यह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ सरकार सरपंचों की इन समस्याओं को लेकर क्या पहल करती है? क्या 16वें वित्त आयोग की राशि जारी होगी? क्या सरपंचों के मानदेय में बढ़ोतरी और पंचायतों की मूलभूत समस्याओं का समाधान हो पाएगा? फिलहाल सरपंच संघ की मांगों पर शासन की पहल और आगामी निर्णय का इंतजार रहेगा।


मुकेश कुमार | सरगुजा, छत्तीसगढ़
📲Get App