🔥 TRENDING Nagaland Unveils New Agarwood Policy t... Two killed, six injured as Fortuner pl... Delhi records season's coldest morning... Health worker’s car seized with foreig... Four dead, three injured in head‑on ca... Lawyers Block Katni Municipal Main Gat...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

सरपंच बनने का लालच

✍️ Reporter: Madan Lal Verma 🗓 14 Oct 2026, 08:34 PM 👁 79
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सरपंच बनने का लालच

चूरू: पंचायत चुनाव लड़ने की जिद में पिता ने बेटे-बहू को बोलेरो से कुचला, दोनों की मौत

राजस्थान के चूरू जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। तारानगर तहसील के चंगोई मिखाला गांव में पंचायत चुनाव लड़ने की जिद में एक पिता पर अपने ही बेटे और बहू की बोलेरो से कुचलकर हत्या करने का आरोप है। घटना मंगलवार देर रात करीब 12:50 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गांव निवासी रामचंद्र जाट सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था, जबकि उसका इकलौता बेटा रविंद्र (40) और बहू महिंद्रा (35) उसे चुनाव लड़ने से मना कर रहे थे। इसी बात को लेकर परिवार में कई दिनों से विवाद चल रहा था।

मंगलवार रात भी पिता-पुत्र के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद तीनों धर्मकांटे पर पहुंचे, जहां एक बार फिर विवाद हो गया। वहां से रविंद्र और महिंद्रा लौट रहे थे, तभी आरोप है कि रामचंद्र बोलेरो लेकर पीछे से आया और दोनों को कुचल दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव तारानगर के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

मृतक दंपती की 11 वर्षीय बेटी है। घटना के बाद परिवार
📲Get App