🔥 TRENDING India Grapples with Cockroach Surge, S... India A Lose Asia Cup Match to Pakista... India Clinch Dominant Lead in Wellingt... India A's Fate Hinges on Pakistan Matc... Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda F... Anupam Kher Recounts Deepika Padukone’...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

संरक्षा सर्वोपरि: झाँसी रेलवे स्टेशन पर बीएलटी निर्माण कार्य का डीआरएम ने किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 23 Nov 2026, 05:11 AM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

डीआरएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता से समझौता न करने पर दिया जोर।

झाँसी। रेलवे में संरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अनिरुद्ध कुमार ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर चल रहे बीएलटी (Ballast Less Track) निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति का जायजा लिया। साथ ही कार्यस्थल पर अपनाए जा रहे वर्क साइट प्रोटेक्शन (कार्यस्थल सुरक्षा) के इंतजामों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, निर्धारित मानकों और संरक्षा नियमों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने और निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य निर्माण कार्यों के दौरान संरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए यात्रियों एवं रेल परिचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
📲Get App