🔥 TRENDING जयपुर के बूज जामवरागढ़ में देवउठनी ग्य... ठाणे महानगरपालिका के सार्वजनिक बाथरूम... सबलपुर पंचायत में धुंध के कारण हुआ अत्... Kerala Police Arrest Bengal Man Accuse... Bihar STET 2026 Admit Card Released –... Cyclonic Storm Akvan: Affected Distric...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सरकारी कार्य में वित्तीय7लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 19 Nov 2026, 06:54 PM 👁 36
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सरकारी कार्य में वित्तीय लापरवाही एवांसरकारी राशि 7का राशि दुरपयोग कतई बर्दाश्त नहीं होगा5

अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

सरकारी कार्य मे वित्तीय अनियमितता, वित्तीय लापरवाही एवं सरकारी राशि का दुरूपयोगकिसी कतई बर्दाश्त नहीं

वित्तीय नियमों एवं प्रावधानों का दृढता से करें अक्षरश DM

*CDPO कार्यालय हरलाखी मे वित्तीय अनियमितता का मामला संज्ञान मे आते ही डीएम ने की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई
हरलाखी थाना मे FIR दर्ज, कांड संख्या
*करोड़ से अधिक की वित्तीय अनियमितता






जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में वित्तीय अनुशासन एवं वित्तीय नियंत्रण बनाए रखने तथा सरकारी कार्यों का निष्पादन निर्धारित वित्तीय प्रावधानों एवं नियमों के अनुरूप सुनिश्चित करने को लेकर जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने सख्त निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सरकारी राशि का उपयोग निर्धारित उद्देश्यों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी एवं जवाबदेही के साथ किया जाना है। वित्तीय नियमों एवं प्रक्रियाओं की अनदेखी, सरकारी राशि के दुरुपयोग अथवा किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसी क्रम में बाल विकास परियोजना कार्यालय, हरलाखी में वित्तीय अनियमितता तथा सरकारी राशि के अवैध हस्तांतरण से संबंधित मामला जिला पदाधिकारी के संज्ञान में आते ही त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जिला पदाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल त्रिसदस्यीय जांच टीम का गठन किया तथा कार्यालय में संधारित वित्तीय अभिलेखों एवं बैंक विवरणियों की सघन और सूक्ष्म जांच कर विस्तृत जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
गठित जांच टीम में जिला लेखा पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) तथा सहायक लेखा पदाधिकारी को शामिल किया गया था। जांच टीम द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय, हरलाखी में संधारित सभी संबंधित वित्तीय अभिलेखों, लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों तथा बैंक विवरणियों की गहनता से जांच की गई।
जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह मामला सरकारी राशि के अवैध हस्तांतरण से संबंधित पाया गया। जांच में निजी व्यक्ति के बैंक खाते में अवैध तरीके से बड़ी राशि हस्तांतरित किए जाने का मामला सामने आया है। इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए जिला पदाधिकारी ने मामले में नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, मधुबनी द्वारा हरलाखी थाना में कांड संख्या 493/2026, दिनांक 18 नवंबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में पूर्व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी हरलाखी, राशि के अवैध हस्तांतरण मे संलग्न निजी व्यक्ति तथा इस प्रकरण में संलिप्त अन्य ज्ञात एवं अज्ञात कर्मियों और बैंक अधिकारियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने जिले के सभी विभागीय पदाधिकारियों एवं कार्यालय प्रधानों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सरकारी कार्यालयों में वित्तीय प्रबंधन की निर्धारित प्रक्रियाओं का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। सरकारी राशि की निकासी, हस्तांतरण एवं व्यय से संबंधित प्रत्येक प्रक्रिया में नियमानुसार सक्षम प्राधिकार की स्वीकृति, आवश्यक अभिलेखों का संधारण तथा बैंक लेन-देन का समुचित सत्यापन अनिवार्य रूप से करें।
किसी भी परिस्थिति में वित्तीय नियमों का अक्षरश: अनुपालन दृढता से करें तथा सरकारी राशि का निजी खाते में हस्तांतरण अथवा निर्धारित प्रक्रिया से इतर भुगतान अनियमितता मानी जायेगी।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी धन जनहित एवं विकास कार्यों के लिए है। इसलिए सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ करें। सरकारी कार्यों में वित्तीय नियमों का उल्लंघन, लापरवाही, अनियमितता अथवा सरकारी राशि के दुरुपयोग का कोई भी मामला सामने आने पर संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App